भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बाजार की संख्या हाल के महीनों में बढ़ी है। पेट्रोल स्कूटर की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिक किफायती होते हैं। मेंटेनेंस भी कम होता है। यहां हम पेश करेंगे 5 सबसे सस्ते और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर।
Table of Contents
ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 67,052 रुपये से शुरू होती है। स्कूटर की रेंज फुल चार्ज पर 120 किलोमीटर तक है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स




हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स की कीमत 62,355 रुपये से शुरू होती है। स्कूटर सिटी स्पीड (HX) और कम्फर्ट स्पीड (LX) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे आप चार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फुल चार्ज होने पर यह 122 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है।
बाउंस इन्फिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर




बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 55,114 रुपये से शुरू होती है और यह दो वेरिएंट और पांच रंगों में उपलब्ध है। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी/घंटा है। बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में चार से पांच घंटे लगते हैं और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 85 किलोमीटर है।
एम्पीयर जील इलेक्ट्रिक स्कूटर




Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 67,478 रुपये से शुरू होती है। यह चार रंगों और केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में 5.5 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर यह 75 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है।
एम्पीयर मैग्नस प्रो स्कूटर




Ampere Magnus Pro स्कूटर की कीमत 66,053 रुपये से शुरू होती है। यह एक वेरिएंट और चार रंगों में उपलब्ध है। स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद यह 70-80 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है।
इस कंपनी का सबसे पहला सेल्फ-पार्किंग इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत महज 31,880 रुपये है और इसकी रेंज 60 किमी तक है
मुझे एलेट्रिक स्कूटी में Ola s1 Pro सबसे अच्छी लगती है।