Home /इंतजार हुआ खत्म Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400
Mahindra XUV400

इंतजार हुआ खत्म Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400

Mahindra XUV400: Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी Mahindra XUV400 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को लेकर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते चलन को देखते हुए देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक महिंद्रा भी इस सूची में शामिल हुई।

Mahindra ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन Mahindra XUV400 लॉन्च कर दिया है। इसे देश में सोमवार 16 जनवरी को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV से होगा।

XUV400 ऑनलाइन टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं

Mahindra XUV400 के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कल इस इलेक्ट्रिक SUV के टेस्ट ड्राइव के बारे में पता चला। सितंबर 2021 में पहली बार पेश की गई कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक झलक आज सामने आई। यह महिंद्रा XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। EV के टेस्ट ड्राइव को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। ड्राइव को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

XUV400 कीमत क्या हो सकती है ?

आज के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार की कीमत का भी खुलासा किया। Mahindra XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच होगी।

26 जनवरी को होगी बुकिंग शुरू

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी। ऐसे में इसके टेस्ट ड्राइव खोलने से कार बुकिंग पर सकारात्मक असर भी देखा जा सकता है। पेट्रोल और डीजल की कार के लिए EV Hybrid Kit

XUV400 फीचर क्या है?

इस Mahindra इलेक्ट्रिक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, 7-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay कनेक्टिविटी, Android Auto कनेक्टिविटी, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, नेविगेशन, पावर सनरूफ, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, 12V चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट और रियर विंडो वाइपर SUV मिड. 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, अडैप्टिव गाइड के साथ बैकअप कैमरा, कीलेस एंट्री और कई अन्य बेहतरीन फ़ीचर्स.

XUV400 कितने वैरीअंट में मिलेगी

कंपनी ने जानकारी दी कि Mahindra XUV400 दो वेरिएंट्स, XUV400 EC और XUV400 EL में उपलब्ध होगी और यह 5 कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी। रेंज की बात करें तो XUV400 EC वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 375 किमी तक चलती है। XUV400 EL वैरिएंट की एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर की रेंज है। XUV400 EC वैरिएंट 34.5 kWh बैटरी पैक का उपयोग करेगा, जबकि XUV400 EL वैरिएंट 39.4 kWh पैक का उपयोग करेगा।