Home /15 अगस्त 2022 को महिंद्रा Mahindra born 5 इलेक्ट्रिक कार एक साथ लांच करने जा रहा है |
Mahindra Born new electric car

15 अगस्त 2022 को महिंद्रा Mahindra born 5 इलेक्ट्रिक कार एक साथ लांच करने जा रहा है |

Mahindra born महिंद्रा जुलाई में तीन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकता है | कुछ समय पहले कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर भी दी थी | अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का लुक और डिजाइन मौजूदा एसयूवी कार से बिल्कुल बदला हुआ नजर आएगा | भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी जबरदस्त तरीके से मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है | कंपनी जुलाई महीने में या फिर अगस्त तक अपनी तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में है इसकी जानकारी खुद आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है |

Mahindra born new electric car
Mahindra born new electric car

महिंद्रा का पूरा फोकस एसयूवी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) पर हो रहा है | महिंद्रा अपने ईवी कॉन्सेप्ट को बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन के नाम से पेश करने जा रहा है | महिंद्रा के ईवी कॉन्सेप्ट यूके स्थित महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप (MADE) स्टूडियो में तैयार होंगे | इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन के पीछे प्रताप बोस हैं, जिन्होंने टाटा के न्यू जेनरेशन मॉडल के लुक को भी डिजाइन किया है |

अब टीजर में तीन एसयूवी कार दिखाई दे रही है | आने वाली इन कारों के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है | टीजर में केवल हेडलाइट और टेललाइट को जलते हुए देखा जा रहा है | हालांकि, अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन का थोड़ा सा अनुमान लगाया जा रहा है | महिंद्रा के ईवी मॉडल का लुक मौजूदा ICE मॉडल से हटकर रहने वाली है |

Hyundai की Ioniq 6 इलेक्ट्रिक कार ने टेस्ला को भी पीछे छोड़ दिया है

Mahindra born कौन सी इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है ?

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में कदम बढ़ाते हुए 3,000 करोड़ रुपए निवेश करने का फैसला किया है | कंपनी आगे चलकर अपने कम से कम चार एसयूवी मॉडल्स को इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में बदलने जा रही है | इस समय जो कार शामिल होगी XUV300 पहली एसयूवी होगी, जिसे इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया जाएगा | वहीं, जो तीन एसयूवी कार टीजर में दिख रही हैं, वे XUV700, XUV800, KUV100 और बोलेरो या स्कॉर्पियो का इलेक्ट्रिक वर्जन भी हो सकती हैं |

जुलाई 2022 तक होंगे लॉन्च

इसी के साथ महिंद्रा ने अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक वीजन का भी खुलासा किया है | ये तीनों ही कारें महिंद्रा एडवांस डिजाइन यूरोप, यूके (MADE) द्वारा तैयार किए जाने वाले हैं | टीजर के मुताबिक इन्हें जुलाई, 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है | कंपनी का कहना है कि जुलाई 2024 तक ये कार ग्राहकों के सामने पेश कर दी जाएगी |

अगर आप इन कारों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप महिंद्रा की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं https://bornelectric.mahindra.com/