Home /Mahindra upcoming EV महिंद्रा ने 5 नई e-SUV कार लेकर आई मार्केट में , सबसे पहले लॉन्च होगी ये गाड़ी

Mahindra upcoming EV महिंद्रा ने 5 नई e-SUV कार लेकर आई मार्केट में , सबसे पहले लॉन्च होगी ये गाड़ी

Mahindra महिंद्रा ने कल 15 अगस्त 2022 को अपनी 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च किया है | BE05, BE07, BE09, XUVe8, XUVe9 यह सभी गाड़ियां एक सुपर लग्जरी कारों शामिल होती है | कंपनी ने जो इनका दुख और डिजाइन तैयार किया है वह बिल्कुल ही काबिले तारीफ है,और जो इंटीरियर किया गया है वह किसी हवाई जहाज के अंदर बैठा जैसा महसूस होता है गाड़ियों में सभी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है | इनमें ग्राहकों की सारी सुविधा को देखते हुए डिजाइन किया गया है | इनके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं |

अब यह अपने बिल्कुल नए इंडियन ग्लोबल (INGLO) प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) बाज़ार में आने के लिए तैयार है | कंपनी एक्सयूवी और बीई नाम के दो इलेक्ट्रिक ब्रांड के साथ 5 नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने जा रही है | यह नई कारें जिनका आज खुलासा किया गया है वह हैं इन 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी में से पहली 2024 में आएगी, इसके बाद 2024 और 2026 के बीच तीन और लॉन्च की जाएगी |

सबसे पहले लॉन्च XUVe8 होगी

महिंद्रा जो अपनी सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार लांच करेगा वह होगी एक्स XUVe8 जो दिसंबर 2024 तक में सड़कों पर आ जाएगी | यह 4740 मिमी लंबी, 1900 मिमी चौड़ी और 1760 मिमी ऊंची होगी और इसका व्हीलबेस 2762 मिमी होगा| यह XUV700 की तरह दिखेगी और ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम के साथ आएगी |

महिंद्रा XUVe9 होगी दूसरी कार

महिंद्रा की XUVe9 कार 2025 तक सड़कों पर देखी जाएगी | कार 4790 मिमी लंबी, 1905 मिमी चौड़ा और 1690 मिमी ऊंची होगी और इसमें 2775 मिमी का व्हीलबेस होगा. एसयूवी (Mahinda XUVe9) को एक कूपे आकार मिलेगा, जैसा कि हमने ऑटो एक्सपो 2016 में महिंद्रा एक्सयूवी 500 एयरो पर देखा था. इस एसयूवी को आरडब्ल्यूडी और एडब्ल्यूडी दोनों रुप में मार्केट में उतारा जाएगा |

महिंद्रा BE05

BE05 की लंबाई 4370 मीटर, चौड़ाई 1900 मीटर और ऊंचाई 1635 मीटर होगी और इसका व्हीलबेस 2775 मीटर होगा | महिंद्रा का कहना है कि यह एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसईवी) होगी और इसमें रेसिंग से प्रेरित बोल्ड डिजाइन मिलेगा | इलेक्ट्रिक कार को भी मार्केट आने में थोड़ा सा समय लगेगा यह 2025 बाजार में आ जाएगी |

महिंद्रा BE07

BE07 को 2026 में लॉन्च किया जाना है और इसकी लंबाई 4565 मीटर, चौड़ाई 1900 मीटर और ऊंचाई 1660 मीटर होगी, और इसका व्हीलबेस BE.05 के समान यानि 2775 मीटर होगा एक तीन-रो वाली पारिवारिक एसयूवी होगी जिसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन किया जाएगा |

महिंद्रा BE09

BE09 के लॉन्च और तकनीकी जानकारी का खुलासा फिल्हाल नहीं हुआ है लेकिन कंपनी का कहना है कि यह एक शानदार दिखने वाली कार होगी | इन मॉडलों में 60-80 kWhr बैटरी क्षमता, 175 kW फास्ट-चार्ज क्षमता और 30 मिनट से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने के विकल्प होंगे | कारों के रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल 170 kW से 210 kW और 250 kW से 290 kW की ताकत देंगे. मॉडल 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 5 से 6 सेकंड में पकड़ेंगे |

Ola अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार आज लांच कर रहा है रेंज होगी 500 किलोमीटर